BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची मेनरोड के दुकानों पर कार्रवाई, 10 दुकानों/शो रूम को किया गया बन्द

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in Uncategorized
रांची मेनरोड के दुकानों पर कार्रवाई, 10 दुकानों/शो रूम को किया गया बन्द
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: कोविड19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन रांची द्वारा लगातार चौक चौराहों एवं बाज़ार के इलाकों पर नज़र रखी जा रही है. इस दौरान कोविड 19 के मद्देनजर जारी की गई दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानों को नोटिस भी दिया गया है, साथ ही 10 दुकानों को तीन दिनों के लिए चेतावनी दे कर बंद कर दिया गया. बुधवार को रांची के मेन रोड, लालपुर, एवं अन्य बाजार क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा टीम बनाकर जांच के लिए भेजा गया. साथ ही, दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई.

जांच के दौरान सभी स्थानों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की टीम द्वारा लोगों से कोविड-19 के दौरान लागू नियमों का पालन करने हेतु विभिन्न इंस्ट्रक्शन दिए गए साथ ही जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने की स्थिति में कार्रवाई की हिदायत दी गई.

10 दुकानों/शो रूम को किया गया बन्द

बुधवार को मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलों की टीम द्वारा कोविड19 के संभाव्य प्रसार को ध्यान में रखते हुए रांची के भीड़ भाड़ वाले बाज़ारों में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम को कई जगहों पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया. जिसके पश्चता उन दुकानों को चेतावनी नोटिस दे कर तीन दिनों के लिए बन्द कर दिया गया.

जिन स्टोर्स पर की गई कार्रवाई:

-कलकत्ता स्टोर
-सिटी स्टाइल
-नोरा फ़ोटो लैब
-एल्युमीनियम हाउस
-श्री नारायण भंडार
-कृष्णा ग्लास

साथ ही ऐसे दुकानदारों या स्टोर्स जहां सोशल डिस्टेनसिंग का उल्लंघन एवं बिना मास्क के लोग पाए गए उन लोगों को इसके संबंध में नोटिस भी दिया गया. इन सभी जगहों पर आमज़ानों को बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने एवं सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का पूर्ण अनुपालन करने की भी सलाह दी गयी.

अभी इस तरह के जांच अभियान लगातार चलाये जाएंगे: एसडीओ रांची

अनुमण्डल पदाधिकारी , रांची श्री लोकेश मिश्रा ने कहा कि, “राज्यभर में कोविड 19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में लापरवाही करने पर लोगों को इसका ख़ामियाजा भुगतना पड़ सकता है. इसके लिए आमजनों को घरों से कम से कम बाहर निकलना चाहिए साथ ही बहुत जरूरी होने पर मास्क लगा कर ही घरों से बाहर निकलें. उन्होंने कहा कि, “कुछ जगहों से ऐसी शिकायतें भी आ रही थीं कि लोग सरकार द्वारा जारी जरूरी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं. जिसके बाद जांच टीम बना कर भेजी गई थी. इस दौरान कुछ दुकानदारों को नोटिस भी किया गया है एवं 10 दुकानों को तीन दिनों के नोटिस पर बंद कर दिया गया है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनलॉक-3: 5 अगस्त से खुलेंगे जिम, नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया जायेगा

Next Post

New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में क्या है खास जानिए यहां

Next Post
New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में क्या है खास जानिए यहां

New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में क्या है खास जानिए यहां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d