BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
UP में छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई

Action on teachers who beat up students in UP

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के महर्षि शुखदेव इंटर कॉलेज मोरना में छात्रों को मुर्गा बनाकर कॉलेज प्रांगण में घुमाने के मामले में जिलाधिकारी ने संविदा पर कार्यरत एक शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है. साथ ही एक अध्यापक को निलंबित कर प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. मोरना कस्बे में 20 अगस्त को महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज के कुछ बच्चे देरी से पहुंचे, इस पर शिक्षक को गुस्सा आ गया और उन्हें धूप में ही मुर्गा बना दिया. इसके बाद बच्चों की पिटाई डंडे से कर दी. इस पूरे मामले को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. कुछ ही समय में यह वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की. उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया गया.

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कुछ ही देर में मामले की जांच कर कॉलेज में कार्यरत दो शिक्षकों को दोषी पाया. इनमें अस्थाई कर्मचारी संजू चौधरी की सेवा समाप्त कर दी गई है. स्थाई अध्यापक रवि कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. पूरे संज्ञान में आने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर प्रधानाचार्य फूल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है.

Also Read This:- आर्थिक मंदी से निपटने के लिए केंद्र ने उठाए उचित कदम : मायावती

डीआईओएस ने बताया कि मामला गंभीर था, इसलिए कार्रवाई तुरंत की गई है.

एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया, “जब बच्चों को सजा दी जा रही थी, तब प्रिंसिपल फूलचंद स्कूल में ही मौजूद थे. पूरा मामला उनके संज्ञान में था. इसके साथ ही जिलाधिकारी के आदेश पर रवि कुमार नामक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं अस्थाई शिक्षक संजू चौधरी को हटा दिया गया है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थाइलैंड के एक होटल में हुई लड़ाई में भारतीय मूल के एक ब्रिटिश शख्स की मौत

Next Post

जेटली के निधन पर भारतीय कारोबारी जगत ने शोक जताया

Next Post
जेटली के निधन पर भारतीय कारोबारी जगत ने शोक जताया

जेटली के निधन पर भारतीय कारोबारी जगत ने शोक जताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d