BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक लाख क्विंटल से अधिक धान अधिप्राप्ति करने के लिए बनाया गया है कार्य योजना

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in समाचार
एक लाख  क्विंटल  से अधिक धान अधिप्राप्ति करने के लिए बनाया गया है कार्य योजना
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा:-आज पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में कृषि विभा,ग पशुपालन विभाग, उद्यान, सहकारिता विभाग एवं मत्स्य विभाग का संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी   संतोष कुमार लकड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी   जयंत रंजन, सहकारिता पदाधिकारी, पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि वैसे किसान जो पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं परंतु केसीसी योजना के तहत आच्छादित नहीं हैं वैसे किसानों की संख्या इस जिले में कुल 35,000 है तथा ऐसे छूटे हुए सभी किसानों को चिन्हित करते हुए किसान क्रेडिट योजना से अच्छादित करने हेतु एक कार्य योजना पर आज के बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उक्त कार्य योजना को कैसे धरातल पर क्रियान्वित किया जाएगा इस संबंध में भी उपस्थित पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया है.

उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में अगर देखा जाए तो पीएम किसान योजना से लगभग 1,15,000 किसान लाभान्वित हो रहे हैं उनमें केवल 80,000 किसान ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ले पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 15 नवंबर के बाद धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित किए जाएंगे एवं पिछले वर्ष की तरह जहां-जहां जिस-जिस पंचायत के लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र रहा है उसी स्थान पर इस बार भी केंद्र संचालित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विगत खरीफ विपणन वर्ष में तय लक्ष्य के विरुद्ध जिला के किसानों के द्वारा 80,000 क्विंटल से भी ज्यादा धान अधिप्राप्ति किया गया है.

उपायुक्त के द्वारा जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा गया कि जिले के सभी किसान यह ध्यान देंगे कि यदि आप पूर्व में अपना निबंधन करा चुके हैं तो दोबारा निबंधन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा आपके पास जो निबंधित मोबाइल नंबर है उस पर एस.एम.एस के माध्यम से सेंटर संचालित होने की सूचना उपलब्ध करवाया जाएगा, तब आप वहां आकर अपना धान लैम्प्स में जमा करें तथा जमा किए गए धान के विरुद्ध आपका भुगतान प्रशासन के द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में धान अधिप्राप्ति को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा इस विपणन वर्ष में 1,00,000 क्विंटल से ज्यादा धान अधिप्राप्ति करने का योजना तैयार किया गया है तथा उसी के अनुरूप कार्य भी किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान व विकास का लिया जायजा

Next Post

हाट-गम्हरिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक का किया गया आयोजन

Next Post

हाट-गम्हरिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक का किया गया आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d