रांची: राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एंव प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के चुनाव अभिकर्ता विधायक विरंची नारायण ने चुनाव आयोग कार्यालय,रांची में यूपीए गठबंधन द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा. इनके साथ विधायक राज सिन्हा भी थे.
नारायण ने कहा कि कल दिनांक 17 जून 2020 को मुख्यमंत्री आवास में राज्य सभा चुनाव की दृष्टि से यूपीए गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित, झामुमो, कांग्रेस एवं राजद के विधायकगण एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
यह पूरी तरह आचार संहिता का उल्लंघन है. सरकारी आवास एवं पैसे का उपयोग चुनाव की बैठक आयोजित करने के लिए किया गया.
इस बैठक में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के साथ कोरोना काल मे सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया गया है. नारायण ने ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित यूपीए गठबंधन के विधायकों पर कार्रवाई की मांग की.

