देवघर: फेसबुक पर समाज के एक धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. इसकी जानकारी पुलिस ने ट्वीट कर दी है.
उसने बताया कि संबंधित व्यक्ति ने कोरोना पीड़ित के नाम को इस तरह के अपने पोस्ट से सार्वजनिक करने का काम किया है, जिसके कारण समाज के विभिन्न वर्गों में एक धर्म विशेष के प्रति तीव्र तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
इसकी वजह से समाज के आपसी सामंजस्य और विधि व्य्वस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. पुलिस ने कहा है कि उस शख्स ने कोरोना पीड़ित के नाम को इस तरह से अपने पोस्ट में सार्वजनिक करके झारखंड महामारी अधिनियम 2020 के विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने का काम किया है.

