सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर चौक, मिठाई मोहल्ला, टावर चौक, अशोक चौक, मीना बाजार, न्यू फोर लाइन आदि जगहों पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह व अंचलाधिकारी संजय कुमार ने दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाने पर जोर दिए.
अंचलाधिकारी संजय कुमार ने लोगों से बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील की. थाना प्रभारी भोला कुमार सिंह ने आवश्यक सामग्री की खुले हुए दुकानों में जाकर मास्क, सैनिटाइजर के साथ 1 मीटर की दूरी बनाए रखने की बात कही.
वहीं थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह ने जान है तो जहान है कहते हुए लोगों को समझाते नजर आएं. चेकिंग के दौरान अवर निरीक्षक यादवेंद्र कुमार सिंह के साथ सिपाही ओम प्रकाश व अन्य ने मास्क न पहनने वाले राहगीरों को ₹50 का चालान काटा. वहीं मटरगश्ती करने वाले लोगों पर सख्ती दिखे. वहीं मुख्य बाजार में दुकानें बंद देखने को मिली.

