18 दुकानों/प्रतिष्ठानों की हुई जांच
06 दुकानों को दिया गया नोटिस
RANCHI:-कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर आज दिनांक 02 दिसंबर 2020 को कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची पवन कुमार ने बेड़ो थाना क्षेत्र में दुकानों/प्रतिष्ठानों जांच की.
कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा 18 दुकानों की जांच की गई. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस दिया गया.
06 दुकानों को दिया गया नोटिस
जांच के क्रम में 06 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया. जिसके बाद सभी 06 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया.
निम्न दुकानों को दिया गया नोटिस
1. न्यू स्वर्ण कला ज्वेलर्स एवं संग्रहालय केंद्र, बेड़ो, रांची.
2. श्री गुप्ता सिंगार,बेड़ो.
3. बालाजी साइकिल, बेड़ो.
4. डीएस संस इलेक्ट्रिक, बेड़ो.
5. वैरायटी कलेक्शन, बेड़ो.
6. सदाबहार, बेड़ो.
ज़िला प्रशासन द्वारा लगातार जारी है जांच
उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए अलग अलग टीम बनाई गई है जो अलग अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है

