BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में की गई फर्जी निकासी पर हुई कार्रवाई

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
गोली नहीं धारदार हथियार के घाव से हुई थी जिलानी अंसारी की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त के जनता दरबार का दिखा असर

मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर से हुई पैसे की वसूली

मेदिनीनगर (पलामू): उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के जनता दरबार में आए आवेदनों के त्वरित निपटारे हेतु जिला के पदाधिकारी निरंतर लगे हुए हैं. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त- सह- पलामू जिला कार्यक्रम समन्वयक शेखर जमुआर ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्र के आलोक में जिला स्तरीय जांच दल गठित कर पण्डवा ग्राम के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध कार्रवाई की है. 

क्या है मामला ?

उपायुक्त पलामू के जनता दरबार में पण्डवा ग्राम से आए एक फरियादी ने ग्राम पंचायत पण्डवा के मुखिया के विरुद्ध मनरेगा योजनाओं में फ़र्ज़ी निकासी एवं वित्तीय अनियमितता संबंधित शिकायत की थी. उपायुक्त शशि रंजन ने उक्त शिकायत की जांच करने हेतु उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया था.

उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने आरोपों की जांच के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया. जांच दल द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में बताया गया की भुगतान हेतु गलत प्रक्रिया को अपना कर फर्जी तरीके से कुल 24 हजार 116 रुपए की निकासी की गई है जो वित्तीय अनियमितता का मामला बनता है. 

उपरोक्त अनियमितता के आलोक में जांच दल द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर सभी संबंधित दोषी कर्मियों यथा कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव तथा मुखिया से निर्धारित की गई राशि की वसूली करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है.

उप विकास आयुक्त ने बताया कि पंचायत सचिव, मुखिया तथा ग्राम रोजगार सेवक से वसूली नाजिर रसीद के माध्यम से कर ली गई है तथा कंप्यूटर ऑपरेटर से राशि की वसूली हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी पण्डवा को निर्देश दिया गया है. 

इसके अलावा अब तक जनता दरबार मे आये कई पेंशन, राशन- कार्ड, आवास, जमीन इत्यादि जैसे मामलों का निपटारा किया जा चुका है. 

जनता दरबार

उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के जनता दरबार में फरियादी पेंशन, राशन, जमीन, आवास इत्यादि मामलों की शिकायत लेकर आते हैं, जिसे उपायुक्त त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हैं. 

उपायुक्त का जनता दरबार पलामू समाहरणालय परिसर में उनके कार्यालय वेश्म में प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को लगाया जाता है. कोविड-19 के दौरान लगाए जा रहे जनता दरबार में फरियादियों के लिए सैनिटाइजर तथा इस दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन भी किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

Next Post

GDP में 9.6 फीसदी गिरावट का अनुमान: विश्व बैंक

Next Post
अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में आएगी भारी गिरावट, 2.8 प्रतिशत रह जाएगी घटकर: विश्वबैंक

GDP में 9.6 फीसदी गिरावट का अनुमान: विश्व बैंक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d