BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्यालय खोलने पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई : एसडीएम

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
विद्यालय खोलने पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई : एसडीएम
Share on FacebookShare on Twitter

एक स्कूल खोले जाने की सूचना के बाद जिला प्रशासन आया हरकत में

चतरा:- केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा विद्यालय खोलने से संबंधित फिलहाल किसी प्रकार का गाइड लाइन प्राप्त नहीं हुआ है. बावजूद इसके एक समाचार पत्र में नाजरेथ विद्या निकेतन (मिशन स्कूल) खोले जाने को लेकर खबर प्रकाशित हुई है. इसकी सत्यापन के लिए इंसिडेंट कमांडर सह बीडीओ चतरा व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट तलब की गई है. उक्त बातें चतरा सदर एसडीएम मुमताज़ अंसारी ने कही. एसडीएम श्री अंसारी ने आगे बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रकोप के कारण केंद्र तथा राज्य सरकार ने विद्यालय को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया था, जिसके बाद से ही सभी विद्यालय बंद हैं. लेकिन समाच पत्र के माध्यम से नाजरेथ विद्या निकेतन (मिशन स्कूल) के खुलने की खबर प्रकाशित हुई है. एसडीएम श्री अंसारी ने कहा कि महामारी अधिनियम डिज़ास्टर मैनेजमेंट के सख्त प्रावधानों के तहत विद्यालय खोलने वालों के विरुद्ध करवाई की जा सकती है. गौरतलब है कि वैश्विक महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च महीने में पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की थी. तब से लेकर अबतक विद्यालय पूर्णतः बंद है.जबकि केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा पूर्ण तालाबंदी में कई बार संशोधन की गई है. परिणामस्वरूप कोविड-19 प्रकोप के शुरुआती तालाबंदी में घोषित प्रतिबंध में सशर्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान वगैरह खोला गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों के प्रति संवेदनशील बनें : उपायुक्त

Next Post

अस्पताल प्रबंधन द्वारा जीवन रक्षक दवाइयों के साथ खिलवाड़

Next Post
अस्पताल प्रबंधन द्वारा जीवन रक्षक दवाइयों के साथ खिलवाड़

अस्पताल प्रबंधन द्वारा जीवन रक्षक दवाइयों के साथ खिलवाड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d