BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा योजना में जेसीबी का इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई – डीसी

उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
मनरेगा योजना में जेसीबी का इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई – डीसी

मनरेगा योजना में जेसीबी का इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई - डीसी

Share on FacebookShare on Twitter

कोविड-19 और बाजार ऐप की भी की गई समीक्षा

अधिकारियों को उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत 15 जून तक गड्ढों की खुदाई पूरी करें – डीसी

रांची : 12 जून 2020 को आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी, रांची में रांची जिला में चल रहे मनरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, कोविड -19 और बाजार ऐप की समीक्षा उपायुक्त, रांची श्री राय महिमापत रे द्वारा की गई. उपायुक्त रांची द्वारा लगातार मनरेगा की समीक्षा की जा रही है, इसी क्रम में आज की बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी गांव में मनरेगा कार्य चलता रहे तथा सभी पंचायत में कम से कम 200 से अधिक मजदूर को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य उपलब्ध कराया जाए. जिससे कि मजदूरों को उनकी अर्थव्यवस्था सुधारने में मदद मिल सके.

उपायुक्त रांची ने निर्देश दिया गया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत 15 जून तक बागवानी योजना के लिए गड्ढों की खुदाई पूर्ण की जाए.

इसी क्रम में नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रांची ने सभी गांव में ट्रेंच कम बंड एवं फील्ड बंड की कम से कम तीन योजनाओं को लेने का निर्द्श दिया. साथ ही निदेश दिया गया कि नाला एवं सोक पिट की योजना भी ली जाए.

उपायुक्त राँची ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रातू एवं नगड़ी को मनरेगा कार्य में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी दी.

उपायुक्त रांची ने कहा कि जितने भी प्रवासी मजदूर वापस इस जिला में आ रहे हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर अविलंब मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड खोला जाए तथा क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मनरेगा में कार्य उपलब्ध कराया जाए. साथ ही उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा योजनाओं में जेसीबी का इस्तेमाल ना हो, पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करें। मनरेगा योजना में जेसीबी का इस्तेमाल करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में उपायुक्त ने रांची ने बाजार एप और प्रवासी मजदूरों की डाटा एंट्री की भी समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए.

बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2019-20 के आवास को शत प्रतिशत स्वीकृत किया जाए तथा आवास पूर्णता में तेजी लाई जाए. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वैसे प्रखंड जिनका प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप नहीं है, उन्हें उप विकास आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामसभा की प्रति एमआईएस में अपलोड की जाए.

बैठक में निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम रांची, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रांची श्रम अधीक्षक रांची, डीपीएम जेएसएलपीएस रांची, परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग : 16 जून से खुल जायेंगे राज्य के जूता और कपड़ा दुकान

Next Post

अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Next Post
अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d