BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, दुकानदार का लाइसेंस रद्द

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
झारखंड आने वाले प्रवासी मजदूरों को मिलेगा राशन
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त रांची के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं के साथ की बैठक

  • थोक उर्वरक विक्रेताओं को MRP दर से कम दर पर ही खुदरा विक्रेताओं को उर्वरक उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश

  • स्थानीय अखबार की खबर पर दिया गया सख्त निर्देश

  • थोक उर्वरक भंडार का सत्यापन कराने हेतु जांच दल का गठन

  • जांच कर 3 दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध करायेगा दल

रांची: जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने रांची जिला के थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की.

बैठक में थोक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि यूरिया की बिक्री निर्धारित एमआरपी दर से कम दर पर ही खुदरा विक्रेताओं को किया जाए ताकि खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को यूरिया निर्धारित दर पर सुलभ रूप से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सके.

जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

थोक उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि उर्वरकों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी किए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में निहित प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनका लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है.

उर्वरक भंडार का सत्यापन करने हेतु जांच दल का गठन

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सभी थोक विक्रेताओं के उर्वरक भंडार का सत्यापन करने हेतु जांच दल गठित करने का निर्देश दिया गया है, साथ ही 3 दिनों के अंदर इसका सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा दिया गया. प्रत्येक जांच दल में कम से कम तीन पदाधिकारी/ कर्मी को शामिल होंगे.

चान्हो के दुकानदार का लाइसेंस रद्द

जिले के प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कर्मी द्वारा खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच भी की जा रही है. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि चान्हो प्रखंड अंतर्गत में मेसर्स हरियाली बीज भंडार, प्रो बासुदेव महतो के प्रतिष्ठान को उर्वरक की बिक्री एवं भंडार का स्पष्ट लेखा जोखा सही नहीं मिलने, ई पोस मशीन से उर्वरक की बिक्री नहीं किए जाने के कारण प्रतिष्ठान को सील करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है एवं लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है.

आपको बता दें कि पिछले दिनों एक दैनिक अखबार में किसानों को उचित दर पर यूरिया नहीं मिलने को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी छवि रंजन के निर्देशानुसार जिला कृषि पदाधिकारी ने थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मार्क जुकरबर्ग 100 अरब नेटवर्थ क्लब में शामिल

Next Post

गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन ने कराया कोरोना टेस्ट

Next Post
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन ने कराया कोरोना टेस्ट

गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन ने कराया कोरोना टेस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d