BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्धारित किराया से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई: अनुमंडल पदाधिकारी

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in Uncategorized
निर्धारित किराया से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई: अनुमंडल पदाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter


कोडरमा:-ऑटो रिक्शा में अक्सर देखा जा रहा है कि कोविड-19 काल में क्षमता से ज्यादा पैसेंजर बैठाकर उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है. जबकि ऐसे समय मे क्षमता के आधे ही पैसेंजरों को बैठाया जाना है. कोविड-19 के मद्देनजर ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ाय़ा गया था क्योंकि ऑटो में यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके. कुछ ऑटो संचालकों द्वारा नियम का उल्लंघन किया जा रहा है, जो कि कानूनन अपराध है. उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने ऑटो एसोसिएशन के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि ज्यादातर ऑटो में सरकार के द्वारा दिये गये गइडलाईन के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है. यात्रियों से उनके दूरी के अनुपात में किराया मनमानी तरीके से वसूला जा रहा है.उन्होंने कहा कि पूर्व में किये गये बैठक में इस प्रकार का कई दिशा-निर्देश दिया गया था, जिसका अनुपालन आप लोगों के द्वारा नहीं किया जा रहा है. उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन सभी ऑटो चालकों के द्वारा करना अनिवार्य है. कोई भी ऑटो चालक बिना सोशल डिस्टेसिंग एवं बिना मास्क ऑटो चलाते हुए पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री द्वारा मनमानी किराया वसूली का शिकायत किया जायेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि के द्वारा पूर्व में किराया बढ़ोतरी के लिये गये निर्णय के आधार पर हीं किराया बसूला जाये, इसकी सुनिश्चितता ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि के द्वारा की जाय.ऑटो चालकों द्वारा मनमानी तरीके से ऑटो का किराया बढ़ाया गया है.जिस पर ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को बताया गया कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत नहीं मिलेगी. साथ ही कहा कि किसी भी ऑटो चालक के द्वारा बढ़े हुए दर की किराया वसूली नहीं की जायेगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नो इंट्री एरिया में किसी भी प्रकार का ऑटो नहीं प्रवेश करेगा. चिन्हित किये गये स्थल पर ऑटो का पार्किंग सुनिश्चित करेंगे. इस मौके पर नगर प्रशासक कौशलेश कुमार व जितेन्द्र कुमार जैसल सहित ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लिंडे ने संजीव लांबा को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया

Next Post

दुमका और बेरमो दोनों उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की होगी भारी जीत…..आदित्य साहू

Next Post
दुमका और बेरमो दोनों उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की होगी भारी जीत…..आदित्य साहू

दुमका और बेरमो दोनों उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की होगी भारी जीत.....आदित्य साहू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d