गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात जिले में कोरोना वायरस के सम्बंध में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने दी, और आम लोगों से सहयोग करने की अपील भी की.
साथ ही कहा कि बिना मास्क के निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. वाहनों को चलाने में सरकारी नियमों का पालन करने की ताकीद की.

