BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकअप के बाद अभिनेता ने लगाए अपनी गर्लफ्रेंड पर आरोप

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
ब्रेकअप के बाद अभिनेता ने लगाए अपनी गर्लफ्रेंड पर आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

‘नच बलिए 9’ में फैजल खान और मुस्कान कटारिया बेस्ट जोड़ी में से एक रहे हैं. शो में कपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली लेकिन शो से बाहर होते ही दोनों के बारे में ऐसे खबर आई जिसे सुनकर उनके फैंस को भी यकीन नहीं आ रहा है.

फैजल और मुस्कान का ब्रेकअप हो गया. मुस्कान ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए इसका खुलासा किया है. मुस्कान ने कहा कि ‘हां, हमारा ब्रेकअप हो गया है और अब हम साथ नहीं हैं.  मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है. अभी मैं इस बारे में कुछ भी डिस्कस नहीं करना चाहती हूं. ‘ खबरें ये भी हैं कि फैजल मुस्कान को धोखा दे रहे थे और सीरियल ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ की को-स्टार स्नेहा वाग को डेट कर रहे हैं.

आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए फैजल ने कहा कि ‘मुझे ऐसा लगता है कि वो मेरे साथ सिर्फ लाइमलाइट में रहने के लिए थी. ‘ को-एक्टर को डेट करने की खबर सुनकर फैजल खुद भी हैरान हैं. ‘नच बलिए 9’ में हिस्सा लेने से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था. इस पर फैजल ने बताया कि ‘हां यह सही है कि ‘नच बलिए 9’ से पहले हमारे बीच झगड़े हुए थे लेकिन तब तक हम अलग नहीं हुए थे. मैं अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहता था. ‘

‘मैंने कहा कि रियलिटी शो एक अच्छा माध्यम है जहां हम एक दूसरे को और अच्छे से जान पाएंगे. काफी वक्त साथ में बिता पाएंगे लेकिन वो छोटी-छोटी बातों को लेकर मुझसे लड़ती थी और मैं अक्सर हमारे बढ़ते झगड़ों को लेकर परेशान रहता था. मैं हैरान हूं कि मुसकान ने मुझ पर धोखा देने का आरोप लगाया है. मैंने कभी उसे धोखा नहीं दिया है. स्नेहा और मैं केवल दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं है. ‘

मुस्कान ने कहा था कि वो ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं. इस पर फैजल खान ने कहा कि ‘सिर्फ 15 दिन में डिप्रेशन गायब होने वाला तरीका कोई मुझे भी बता दे. अगर वो ड्रिप्रेशन में होने का दावा कर रही हैं तो सोशल मीडिया पर ऐसे खुशी वालीं तस्वीरें क्यों शेयर कर रही हैं. मुझे लगता है कि वो मेरी जिंदगी की बड़ी गलती थी. मैं एक गलत इंसान से प्यार कर बैठा. ‘

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

Next Post

दिल्ली : महिला जज हुई ठक-ठक गैंग का शिकार

Next Post
दिल्ली : महिला जज हुई ठक-ठक गैंग का शिकार

दिल्ली : महिला जज हुई ठक-ठक गैंग का शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d