BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक्टर करन आनंद ने परेश रावल की विचारधारा का किया समर्थन

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
एक्टर करन आनंद ने परेश रावल की विचारधारा का किया समर्थन

एक्टर करन आनंद ने परेश रावल की विचारधारा का किया समर्थन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हाल ही में गलवान घाटी में चीन और भारत के बीच हुई हिंसक झड़प में देश की सेना के 20 जवान शहीद हो गए. देशवासियों ने देश के वीर सपूतों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. हमारे बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी वीरों की शहादत और वीरता का सम्मान किया है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ ही अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपने विचारों के लिए जाने जाते है. परेश रावल ने कहा कि एक्टर्स को एंटरटेनर और आर्मी तथा पुलिस को रियल हीरो का दर्जा दिया जाए. जिसका समर्थन बॉलीवुड एक्टर करन आनंद करते हुए अपने विचार रखे.

बॉलीवुड एक्टर करन आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने विचार को प्रदर्शित करते हुए कहा “अभी जो परिस्थियां चल रही है , जिसमें इंडिया-चाइना फाइट, कोरोना महामारी, फिल्म इंडस्ट्री में अचानक हुई मौत और भी बहुत कुछ. जिसने मुझे इस बात को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम कलाकार तो सिर्फ एक किरदार को निभाते है, अपने विचारों को सोशल मीडिया पर सांझा करते है जो इतनी चर्चा बन जाती है हमें हीरो की संज्ञा दी जाने लगती है.

जबकि बॉर्डर पर बैठा हुआ सैनिक, जो अपनों की परवाह किए बिना देश की सेवा में तैनात है. कोरोना महामारी से लोगों की जान बचाते डॉक्टर, पुलिसकर्मी, साफ-सफाई कर्मचारी जैसे लोग असली हीरो होते है. जिनके बलिदान को हर कोई जल्द ही भूल जाता है. मुझे ऐसा लगता है कि हम तो सिर्फ एक आर्टिस्ट है जो रियल लाइफ हीरो को अपनी कला के माध्यम से आप तक पहुंचाते है. अभी हमारे बहुत सीनियर एक्टर परेश रावल जी ने भी कहा था कि ‘हम एंटरटेनर हैं ‘और मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि हम सोसाइटी के हीरो नहीं है, सिर्फ एक एंटरटेनर हैं.

हम में बहुत सारी खामिया है, नेगेटिविटी है. इसके बाद भी समाज हमें हीरो मान रहा है तो देश के लिए यह एक बहुत बड़ी विडंबना वाली बात है. अभी हाल ही हुई इंडिया चाइना मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने निहत्ते होते हुए भी अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, जिसे प्रसंशा और सम्मान मिलना चाहिए. शहीदों के देश के लिए बलिदान को सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि असली हीरो तो देश के रक्षक हमारे भारतीय सैनिक ही है.

अभिनेता करन आनंद ने’गुंडे’, ‘किक’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं. ‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स को प्रसंशकों का काफी प्यार मिला था. लेकिन असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली.

हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियों रोल किया था. अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं. जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के खत्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवी आदी पराशक्ति शूटिंग फिर से शुरू करने वाला पहला पौराणिक शो बना 

Next Post

CRPF टुकड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

Next Post
CRPF टुकड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

CRPF टुकड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d