BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिनेता करन आनंद ने बताया… किस तरह लॉक से अनलॉक होगी जिंदगी

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in समाचार
अभिनेता करन आनंद ने बताया… किस तरह लॉक से अनलॉक होगी जिंदगी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण चल रहा लॉकडाउन अब समाप्ति की ओर है. भारत सरकार की तरफ से हुई घोषणा के अनुसार 8 तारीख से धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोलने की बात कही गई है.

हालांकि परिस्थियाँ सामान्य अभी भी नहीं हुई है, फिर भी देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लगभग ढ़ाई महीनों से लगे हुए लॉक को अनलॉक करने का समय आ गया है. वापस अपनी लाइफ को पटरी पर उतारने का समय आ गया है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि लॉक डाउन के पहले हम जैसा छोड़ कर गए थे, क्या वैसा ही अनलॉक होने के बाद भी है? या चुनौतियां अब और ज्यादा बढ़ गई है?

इस महामारी ने हमें और भी ज्यादा सतर्क और व्यस्त बना दिया है. लॉकडाउन से पहले के रुटीन के मुकाबले ज्‍यादा जिम्‍मेदारियां आने को तैयार बैठी है. ऑफिस के साथ घर के कामों में भी इजाफा हुआ है. सावधानी व सतर्कता के नियम निभाना, खुद के साथ परिवार का ध्यान रखते हुए जरूरी हो गया है. अब किस तरह से लाइफ unlock होगी.

किन-किन चुनौतियों का सामना आगे करना पड़ सकता है? इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए जब हमारी बात बॉलीवुड एक्टर करन आनंद से हुई तब उन्होंने बताया कि वह किस तरह अपनी शूटिंग लाइफ और घर के बीच बैलेंस रखते हुए सावधानी से चुनौतियों का मुकाबला करने की तैयारी कर रहे है.

अभिनेता करन आनंद ने कहा “सबसे जरुरी चीज जो मुझे लगती है, वो है मेंटली बहुत स्ट्रांग होना. फिर बाकि चीजे जैसे मास्क, सौनिटाइजर, ये सब सेकेंडरी है. अगर हम मानसिक रूप से स्ट्रांग नहीं है तो हम डर-डर के जिएंगे, किसी से मिलने में डरेंगे, बात करने में डरेंगे, बाहर निकलने में डरेंगे और अगर हमने इस महामारी को लेकर अपने दिमाग को काबू में कर लिया तो हम कॉन्फिडेंटली अभी की सिचुएशन को हैंडल कर पाएंगे और साथ ही हमारा दिमाग सही तरीके से काम करेगा कि हमें किसी से हाथ नहीं मिलाना है, दुरी बनाए रखनी है, भीड़ भाड़ से दूर रहना है.

मेरा मानना है कि परिवार का जो मुखिया है बहुत शांत तरीके से सिचुएशन को हैंडल करे और साथ ही इस महामारी के बारे में पूरी तरह से परिवार को जागरूक करे कि किस तरह से सावधानी लेकर इस बीमारी से बचा जा सकता है. साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखना होगा.

मेरे अनुसार सबसे जरुरी बात यह है कि  सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, हमें मानसिक रूप से बहुत मजबूत होना होगा, तभी हम इस परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सकेंगे.”

फिल्म ‘गुंडे’ से बॉलीवुड में अपने सफल केरियर की शुरुआत करने वाले करन आनंद ने ‘किक’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स की हैं. फिल्म ‘किक’ में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स की काफी सराहना की गई थी. लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फिल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली.

हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था. अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं. जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के खत्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतुल की बयानबाजी केवल मीडिया में बने रहने के लिए है : डॉ इरफान

Next Post

बाढ़ से निपटने के लिये किये जा रहे कार्यों में वापस आए श्रमिकों को दिया जायेगा रोजगार: जिलाधिकारी

Next Post
बाढ़ से निपटने के लिये किये जा रहे कार्यों में वापस आए श्रमिकों को दिया जायेगा रोजगार: जिलाधिकारी

बाढ़ से निपटने के लिये किये जा रहे कार्यों में वापस आए श्रमिकों को दिया जायेगा रोजगार: जिलाधिकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d