नई दिल्लीः फिल्म एक्टर मनोज बाजपेयी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव हो गए है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मनोज बाजपेयी ने खुद को घर पर क्वारंटीन किया है. बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कोरोना वायरस का शिकार होना पड़ा.
एक बयान जारी कर मनोज बाजपेयी की टीम ने ये पुष्टि की है कि वह जिस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उसके निर्देशक कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद मनोज बाजपेयी का कोरोना परीक्षण भी पॉजिटिव आया है.
फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. कुछ महीने बाद फिर से शूटिंग शुरू की जाएगी. मनोज बायपेयी इस समय दवा पर हैं और ठीक हैं. वह घर पर ही क्वांरटीन में हैं. साथ ही सभी सावधानी का पालन कर रहे हैं.

