नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना पॉजेटिव हो गए हैं. इस बात की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टाकग्राम पर दी है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना पॉजेटिव हो गए हैं. इस बात की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टारग्राम पर दी है. दरअसल लगातार ये खबरें आ रही थीं कि मां नीतू के बाद वह भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब नीतू कपूर ने ये खबर पक्कीो कर दी है. नीतू ने अपने इंस्टाlग्राम पोस्टं में साफ किया है कि रणबीर को कोरोना हो गया है और फिलहाल वह दवाइयां ले रहे हैं.
नीतू कपूर ने अपने पोस्टश में लिखा है, ‘आप सब की दुआओं और चिंता करने के लिए शुक्रिया. रणबीर कोरोना पॉजेटिव हो गया है. वह अभी मेडिकेशन पर है और ठीक हो रहा है. वह घर पर ही क्वाररंटीन हो गया है और पूरी सावधानियां बरत रहा है.’
रणबीर के बीमारी की खबरें सामने आने के बाद उनके अंकल रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हां ये सच है कि रणबीर कपूर बीमार हैं.

