BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाजिरी माफी के लिए अभिनेता सलमान खान ने हाई कोर्ट में फिर दायर की याचिका

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
हाजिरी माफी के लिए अभिनेता सलमान खान ने हाई कोर्ट में फिर दायर की याचिका
Share on FacebookShare on Twitter

जोधपुर:- राजस्थान के जोधपुर में विचाराधीन काला हिरण शिकार प्रकरण में कोर्ट में लगातार 17 बार हाजिरी माफी ले चुके एक्टर सलमान खान अब हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे हैं. सलमान ने आज गुरुवार को हाईकोर्ट में इस मामले में वर्चुअल उपस्थिति के लिए निवेदन किया है. याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होनी है. वहीं, सलमान को जोधपुर की कोर्ट में छह फरवरी को उपस्थित होना है. इस उपस्थिति से बचने के लिए सलमान ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. इस मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट मुख्यपीठ में सुनवाई होगी.अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने याचिका पेश की

मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत मोहंती और न्यायाधीश दिनेश मेहता की खंडपीठ के समक्ष सलमान खान की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने याचिका पेश की है. जिस पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए मामले को शुक्रवार को दोबारा सुनवाई के लिए रखा है. बहुचर्चित हिरण शिकार मामले में सलमान खान की ओर से पांच साल की सजा के खिलाफ जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला की अदालत में अपील पेश कर रखी है. जिसमें जिला अदालत की ओर से सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर 437 ए के मुचलके पेश करने के निर्देश दिए गए हैं.

वकील ने आदेश को चुनौती के साथ प्रार्थना की

बता दें कि सलमान खान लगातार छह सात पेशी के बावजूद हाजिर नहीं हुए. ऐसे में पिछली सुनवाई पर न्यायालय ने सलमान खान को 06 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिया है. जिसके खिलाफ सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने याचिका पेश कर आदेश को चुनौती देने के साथ प्रार्थना की है कि सलमान व्यक्तिगत रूप से पेश होने की बजाय वर्चुअल रूप से पेश होने को तैयार है. इसीलिए व्यक्तिगत उपस्थिति की जगह वर्चुअल पेश होने की छूट दी जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरिराज सिंह बोले- काश, 84 हिंसा के शिकार पीड़ितों से भी मिलीं होतीं प्रियंका गांधी

Next Post

कंगना ने तापसी पन्नू को बी-ग्रेड व्यक्ति कहा

Next Post
कंगना ने तापसी पन्नू को बी-ग्रेड व्यक्ति कहा

कंगना ने तापसी पन्नू को बी-ग्रेड व्यक्ति कहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d