BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक्टर सोनू सूद ने मजदूरों के लिए चलाई बसें, पीपीई किट और फूड किट भी दिए

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in Uncategorized
एक्टर सोनू सूद ने मजदूरों के लिए चलाई बसें, पीपीई किट और फूड किट भी दिए

एक्टर सोनू सूद ने मजदूरों के लिए चलाई बसें, पीपीई किट और फूड किट भी दिए

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: देश में फैले कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है. शॉपिंग मॉल, दुकानें, शोरूम, रेस्टोरेंट सहित अन्य काम की जगह बंद पड़ी हैं. ऐसे में यहां काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों बेरोजगार हो गए हैं और अब अपने गांवों की ओर पैदल, साइकिल और रिक्शे से जा रहे हैं. मजदूरों के इन हालातों से हर कोई आहत है. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मजदूरों की ये हालत देखी नहीं जा रही हैं. वह पिछले कई दिनों से इन मजदूरों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने यूपी के प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए यूपी सरकार से विशेष अनुमति ली है.

इतना ही नहीं, सोनू सूद ने महाराष्ट्र से कर्नाटक के गुलबर्ग जाने वाले कामगारों के बस सेवा का प्रबंध किया है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अपने घर वापस नहीं जा सकने वाले प्रवासियों की दुर्दशा देखकर दुख होता है और वह उन्हें वापस भेजने के लिए सबकुछ करेंगे. सूद ने एक बयान में कहा, ‘यह मेरे लिए एक बेहद भावनात्मक यात्रा रही है. घरों से दूर सड़कों पर चलते इन प्रवासियों को देखकर मुझे दुख होता है.’

यूपी, झारखंड, बिहार के कई जिलों तक बस सेवा

सोनू सूद ने आगे कहा,’जब तक अंतिम प्रवासी अपने परिवार और प्रियजनों से नहीं मिल जाता, तब तक मैं प्रवासियों को घर भेजना जारी रखूंगा. यह मेरे दिल के बहुत करीब है.’ सोनू सूद की मदद से अब तक वडाला से लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए बसें रवाना हुई हैं. इसके अलावा यहां से झारखंड और बिहार के कई जिलों के लिए एक्टर की मदद से कई बसें जा चुकी हैं.

पीपीई किट और फूड किट की दान

सून सूद इससे पहले भी पंजाब के डॉक्टरों के लिए 1,500 पीपीई किट दान कर चुके हैं. उन्होंने मुंबई स्थित अपने होटल को उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के रहने के लिए उपलब्ध करावाया है. रमजान के पवित्र महीने में भिवंडी इलाके में हजारों वंचित और प्रवासियों को फूड किट उपलब्ध करा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘एम्फन’ हुआ खतरनाक, अगले 6 घंटों में होगा और तेज

Next Post

अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या, जीजा व उसका साथी गिरफ्तार

Next Post
अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या, जीजा व उसका साथी गिरफ्तार

अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या, जीजा व उसका साथी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d