रांची : झारखंड के पहले बॉलीवुड एक्टर देवेश खान ने फिल्म एक्टर सुशांत राजपूत के निधन पर अफसोस का इजहार किया है l उन्होंने कहा कि सुशांत को रांची से काफी लगाव था और आने वाला फिल्म इंडस्ट्रीज का स्टार था l उन्होंने कहा कि इस के चले जाने से फिल्म इंडस्ट्रीज को काफी हानि हुई है l देवेश ने कहा कि कुछ ऐसा अंदरूनी मामला रहा होगा जिस कारण वह आत्महत्या की l उन्होंने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्रीज में एक अच्छा मुकाम बनाया l इस संकट की घड़ी में हम लोग उनके परिवार वालों के साथ हैं l

