BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन, कई दिनों से थीं वेंटिलेटर पर

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन, कई दिनों से थीं वेंटिलेटर पर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री को सोमवार की सुबह बड़ा झटका लगा है. खबर है कि पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है. टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था.

खबर है कि उन्हें निमोनिया हुआ था. दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी. उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं दिव्या ने अब हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ दिया है. वह 34 साल की थीं. 

दिव्या की दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझपर बहुत सितम किये हैं. तू बेंइतेहां दर्द में थी. लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है.

मैं तुझे मिस करुंगी दिवु. और तू भी जानती है कि तुझे मैं प्यार करती हूं और तेरी फिक्र थी मुझे. बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी. भगवान तेरी आत्मा को शांति दे. जहां भी है तू अभी बस खुश रह. तू बहुत जल्दी चली गयी दोस्त.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगले कुछ दिनों में RTGS 24 घंटे होगी उपलब्ध

Next Post

दिलीप कुमार की तबीयत नासाज, पत्नी ने कहा- उनके लिए दुआ करें

Next Post
दिलीप कुमार की तबीयत नासाज, पत्नी ने कहा- उनके लिए दुआ करें

दिलीप कुमार की तबीयत नासाज, पत्नी ने कहा- उनके लिए दुआ करें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d