BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिनेत्री कविता जाधव ‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर‘ में निभायेंगी मां की भूमिका

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
अभिनेत्री कविता जाधव ‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर‘ में निभायेंगी मां की भूमिका
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री कविता जाधव जल्द ही एण्ड टीवी के ‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर में नजर आयेंगी.

उन्होंने थिएटर से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी और वह कई मशहूर टेलीविजन शोज में काम कर चुकी हैं. उन्होंने हिन्दी और मराठी दोनों ही भाषाओं के शोज में काम किया है और मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह एक बार फिर एक दमदार किरदार में दर्शकों के सामने आयेंगी. कविता इस शो में एक मां की भूमिका अदा करने वाली हैं.

शो में अपनी एंट्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये, कविता जाधव ने कहा, ‘‘एण्ड टीवी के बेहद मशहूर शो ‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर के साथ जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है.

यह शो बाबासाहेब के बचपन से लेकर उनके भारतीय संविधान के जनक बनने तक के एक प्रेरणादायक सफर के बारे में है. बाबासाहेब को बहुत लोग जानते हैं, लेकिन काफी कम लोगों को ही उनके बचपन के संघर्ष और कहानी के बारे में पता है.

अपनी कहानी और किरदारों के लिये यह शो अपने लाॅन्च के समय से ही दर्शकों के बीच काफी मशहूर है. मैं ताराबाई की भूमिका निभाऊंगी, जोकि अपने किशोरवय बेटे भास्कर की शादी दहेज के लिये कराना चाहती है.

इस शो के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं नये एपिसोड्स इसके जल्द ही टीवी पर वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.

बाबासाहेब ने बचपन में काफी संघर्ष किये थे, जिन्होंने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. उनकी जिंदगी में एक शख्स ऐसा था, जो उनके लिये एक मजबूत स्तंभ बनकर खड़ा रहा, जिन्होंने उनका हमेशा मार्गदर्शन किया और उन्हें मेंटर किया और वह थे उनके पिता रामजी सकपाल.

लेकिन जल्द ही पिता और पुत्र दोनों के लिये एक चुनौतीपूर्ण पल आने वाला है, जब भीमराव बाल विवाह के मुद्दे पर अपने परिवार के निर्णय के खिलाफ खड़ा होने के लिये मजबूर हो जाता है.

एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर बाबासाहेब की एक प्रेरणादायक कहानी है. इसमें पांच साल की उम्र से लेकर भारतीय संविधान बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभाने तक की उनके प्रेरणाप्रद सफर को दिखाया गया है.

‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर‘ के बिल्कुल नये एपिसोड्स देखिये, 13 जुलाई 2020 से रात 8ः30 बजे सिर्फ एण्ड टीवी पर.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दहेज लोभियों ने ली बहू की जान, FIR दर्ज

Next Post

लखीसराय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का होगा आयोजन

Next Post
लखीसराय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का होगा आयोजन

लखीसराय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का होगा आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d