BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिनेत्री सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का लिया फैसला, इस्लाम को बताया वजह

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
अभिनेत्री सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का  लिया फैसला, इस्लाम को बताया वजह
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: अभिनेत्री सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया है, जी हॉ बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन छह की कंटेस्टेंट रहीं सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह इस्लाम को बताया है. सना ने कहा है कि वह मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी.

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोमन, अंग्रेजी और अरबी, तीन भाषाओं में पोस्ट साझा किया है. सना ने लिखा है, ‘भाइयों और बहनों… आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं. मैं सालों से शो-बिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई. जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं.’ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वो दौलत और शोहरत कमाए? क्या उस पर ये फर्ज आयद नहीं होता कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे जो बे-आसरा और बेसहारा हैं? क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब, मैं मुद्दत से तलाश रही हूं, खासतौर पर इस दूसरे सवाल का जवाब कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा.’.

सना ने लिखा, ‘इस सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है. और वो इससे सूरत में बेहतर होगी. इसलिए मैं आज ये एलान करती हूं कि आज से मैं अपने शो-बिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं. तमाम बहनों और भाइयों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे शो-बिज के किसी काम के लिए दावत न दें. बहुत-बहुत शुक्रिया.’
 

गौरतलब है कि सना खान ने साल 2005 में फिल्म ‘यही है हाई सोसायटी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो बॉम्बे टू गोवा, धन धना धन गोल, हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आईं. कुछ दिनों पहले सना वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में भी नजर आई थीं. हिंदी फिल्मों के अलवा सना ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

67 की उम्र में अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू से रचाई शादी

Next Post

लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल में स्थिरता दर्ज

Next Post
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज

लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल में स्थिरता दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d