BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में आज दोपहर मुम्बई में निधन हो गया. वे लम्बे समय से बीमार चल रहीं थी और पिछले कुछ सालों से उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में काम करना बंद कर दिया था.

शशिकला का पूरा शशिकला जवलकर था और उनका जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में 1932 में हुआ था. शशिकला ने ‘सुजाता’, ‘आरती’, ‘अनुपमा’, ‘पत्थर और फूल’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘गुमराह’, ‘वक्त’, ‘खूबसूरत’, ‘छोटे सरकार’, जैसी सैंकड़ों फिल्मों में काम किया था और फिल्मों में उम्दा किस्म की सहायक अभिनेत्री के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

अपने फिल्मी करियर के आखिरी सालों में शशिकला ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी एक खास रोल निभाया था. इसके अलावा उन्होंने ‘बादशाह’ ‘चोरी चोरी’, ‘परदेस’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. फिल्मों के अलावा शशिकला ने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में भी मां और सास की भूमिकाओं में नजर आईं.

अभिनेत्री शशिकला के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया, “शशिकला एक बेहद उम्दा किस्म की कलाकार थीं. उन्होंने फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर संजीदा किस्म के रोल किये, वैम्प की भूमिकाएं निभाईं और कॉमेडी भी की. सभी तरह रोल्स को वो आसानी से निभा ले जाती थीं. वे हरफनमौला किस्म की अदाकारा थीं और मैं उन्हें इसी रूप में याद करना चाहूंगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करें सभी अस्पताल: डीसी

Next Post

कोरोना को लेकर डीसी ने की बैठक, इंसिडेंट कमांडर्स को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Next Post
कोरोना को लेकर डीसी ने की बैठक, इंसिडेंट कमांडर्स को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

कोरोना को लेकर डीसी ने की बैठक, इंसिडेंट कमांडर्स को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d