BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस सायंतनी घोष

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in Uncategorized
आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस सायंतनी घोष

आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस सायंतनी घोष

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है. वहीं इस बीच सभी काम ठप पड़े हैं. बात करें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की तो मेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी अब मुसीबत में नजर आ रहे हैं.

काम बंद है तो लोगों को पैसे नहीं मिल रहे हैं. हाल ही में मशहूर टीवी शो नागिन 4 की एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने लॉकडाउन के दौरान अपनी गिरती आर्थिक हालत के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि किस तरह ऐसे हालातों में घर चलाना मुश्किल हो रहा है.

इन दिनों टीवी पर कई पुराने शोज ही दोबारा से री-टेलीकास्ट किए जा रहे हैं, लेकिन टीवी सीरियल्स की शूटिंग पूरी तरह से बंद है. ऐसे में टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष के सामने कई परेशानियां आकर खड़ी हो गई हैं. जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में बात की है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण हमारे सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है, कई वर्कर्स भी इससे जूझ रहे हैं.

हम सभी घर पर बैठे हैं. हर कोई काम पर वापस लौटना चाहता है. हम सब कोशिश में हैं कि काम शुरू हो जाए लेकिन भी ये सिर्फ पेपर पर ही दिख रहा है, प्रैक्टिकल तौर पर अभी काम किया जाना बाकी है. सभी की सुरक्षा का सवाल है. सोशल डिस्टेंसिंग बड़ा चैलेंज होने वाला है .

सायंतनी आगे कहती हैं कि हर किसी के पास पेमेंट पहुंचनी जरूरी है और वो लोग भी पेमेंट देने से मना नहीं कर रहे लेकिन करें भी तो कैसे, ऑफिस तो बंद है. हम सभी को दिक्कतें हो रही हैं. मेरे पैसे भी अटके हैं, मुझे मेरे घर की ईएमआई देनी है इसके साथ ही कार की भी ईएमआई है. हालांकि ईएमआई के मामले में सरकार ने कुछ महीनों की राहत दी है, लेकिन हमें घर भी तो चलाना है. अब वाकई परेशानी हो रही है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लो शुगर लेवल भी है खतरनाक, कैसे करें इसे मैनेज? जानें टिप्स

Next Post

10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 14 वर्षीय आरोपी हिरासत में

Next Post
10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 14 वर्षीय आरोपी हिरासत में

10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 14 वर्षीय आरोपी हिरासत में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d