BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश के पहले ट्रांसजेंडर पायलट बने एडम हैरी, विमान उड़ाने का सपना हुआ पूरा….

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in समाचार
देश के पहले ट्रांसजेंडर पायलट बने एडम हैरी, विमान उड़ाने का सपना हुआ पूरा….
Share on FacebookShare on Twitter

दुनियाभर में किसी भी एक इंसान की जिंदगी आसान नही है. सभी को अपना हक पाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है. कभी समाज से तो कभी अपने आप और परिवार से, लेकिन लड़ना जरूर पड़ता है. क्योंकि कोई चीज आसानी से हासिल नहीं होती है. ऐसे में आज आपको एक ऐसे ट्रांसजेंडर के बारे में बताएंगे जिनकी लाइफ काफी मुश्किलों भरी है. उनकी लाइफ में कुछ भी आसान नहीं था. इन्ही मुश्किलों का सामना करते हुए आज 20 साल एडम हैरी प्राइवेट विमान के पहले ट्रांसजेंडर पायलट बन गए.

केरल सरकार ने हैरी को कमर्शियल लाइसेंस की पढ़ाई के लिए 23 लाख रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है. एडम हैरी 20 साल के हैं. हैरी की गलती सिर्फ इतनी है कि वो ट्रांसजेंडर हैं, इसीलिए घर वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया था.

बता दें एडम हैरी के पास प्राइवेट पायलट लाइसेंस है. यात्री विमान उड़ाने के लिए उन्हें कमर्शियल लाइसेंस की जरूरत है. परिवार द्वारा घर से निकाल देने के बाद हैरी के पास फीस देने के लिए क्या उनके खाने तक के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उनकी पायलट की ट्रेनिंग के 3 साल के लिए 23।34 लाख रुपये का खर्चा आएगा.

केरल सरकार ने ऐलान किया है कि वह हैरी की ट्रेनिंग रुकने नहीं देगी. सरकार ट्रेनिंग का पूरा खर्चा उठाएगी. हैरी अब तिरुवंतपुरम के राजीव गांधी एविएशन टेक्नोलोजी अकादमी में पायलट की पढ़ाई करेंगे. बता दें हैरी को बचपन से अपने लिंग के बारे में शक था, लेकिन पायलट बनने के सपने को लेकर उन्हें कभी कोई भ्रम नहीं था.

जानकारी के मुताबिक एडम हैरी को रूढ़िवादी माता-पिता द्वारा पीटा गया, इतना ही नहीं घरवालों ने उन्हें बीएस अपने घर तक ही सिमित कर दिया. इस पीड़ा से बचने के लिए हैरी को घर से भागना पड़ा. लेकिन, अपने सपने का पीछा करने के दृढ़ संकल्प ने इस केरलवासी, एडम हैरी को अपने लिंग को लेकर यातना और उत्पीड़न से लड़ने और 2 साल पहले निजी पायलट का लाइसेंस प्राप्त करने वाला देश के पहले ट्रांसजेंडर पायलट बनने में मदद की है.

एडम हैरी ने राज्य के सामाजिक न्याय विभाग और उसके सचिव बीजू प्रभाकर को उनके संघर्षों को समझने और उनके सपने को पूरा करने में मदद करने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है. हैरी ने कहा कि मेरी मदद करने के लिए मैं केरल सरकार का आभारी हूं. उन्होंने कहा अगर सरकार मदद नहीं करती तो मेरा पायलट बनने का सपना कभी पूरा नहीं हो पाता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाज के उत्थान में सभी दें अपना योगदान : राज्यपाल

Next Post

रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बच्ची की मौत पर हंगामा

Next Post
रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बच्ची की मौत पर हंगामा

रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बच्ची की मौत पर हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d