BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘Adani Power’ ने ओडिशा पावर जनरेशन में खरीदी 49% हिस्सेदारी

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
‘Adani Power’ ने ओडिशा पावर जनरेशन में खरीदी 49% हिस्सेदारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कंपनी ने ओडिसा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन (OPGC) में 49 फीसदी इक्विटी स्टेक खरीदने के लिए करार किया है. यह हिस्सेदारी अमेरिका स्थित AES Corporations से की जायेगी.

इस सौदे पर कंपनी 13.5 करोड़ डॉलर यानी 1,019 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस संदर्भ में की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने सूचित किया है कि उसने इस खरीदारी के लिए अमेरिका स्थित ग्लोबल एनर्जी कंपनी AES Corporations से संबंधित कंपनी के साथ करार किया है. बता दें कि OPGC में ओडिसा सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी है.

गौरतलब है कि OPGC ओडिसा के झारसुगुड़ा जिले में 1,740 मेगा वॉट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट संचालित करती है. यह उड़ीसा राज्य का बहुत ही अहम पावर प्लांट है.

वहीं अडानी पावर (Adani Power) ने अपने 3,264 करोड़ रुपये के डिलिस्टिंग प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी के लिए पोस्टल बैलेट शुरु कर दिया है. अडानी पावर ने इस संदर्भ में जारी विज्ञप्ति के जरिए सूचित किया है कि उसने अपने शेयरों को बीएसई और एनएसई से स्वैच्छिक रुप से डिलिस्ट करने का निर्णय लिया है.

कंपनी के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सोमवार को ही मंजूरी दे दी थी. कंपनी ने इस प्रस्ताव के तहत कुल करीब 3,264 करोड़ रुपये के 96.53 करोड़ इक्विटी शेयरों की खरीद के लिए फ्लोर प्राइस 33.82 रुपये प्रति शेयर तय की है.

कंपनी में प्रमोटर समूह की कुल हिस्सेदारी 2,89,16,12,567 इक्विटी शेयर यानी 74.97 फीसदी है जबकि कंपनी में पब्लिक शेयर होल्डिंग 96,53,26,374 इक्विटी शेयर यानी 25.03 फीसदी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेंसेक्स 220 अंक मजबूत, निफ्टी 10,500 अंक के पार

Next Post

PPP में तीसरे स्थान पर ‘भारतीय अर्थव्यवस्था’ बरकरार

Next Post
PPP में तीसरे स्थान पर ‘भारतीय अर्थव्यवस्था’ बरकरार

PPP में तीसरे स्थान पर 'भारतीय अर्थव्यवस्था' बरकरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d