BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत को ADB बैंक ने दिया 150 करोड़ डॉलर का लोन

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
भारत को ADB बैंक ने दिया 150 करोड़ डॉलर का लोन
Share on FacebookShare on Twitter

मनीला: एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में वित्तीय संसाधनों में मदद के लिये भारत को 1.5 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर किया है. कोरोना वायरस महामारी से बचाव और उपचार के साथ ही गरीब तबके को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने जैसी प्राथमिकताओं को सपोर्ट करने के लिए एडीबी ने इस लोन को मंजूरी दी है.

एडीबी के अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा ने कहा कि इस अप्रत्याशित मुश्किल घड़ी में संगठन भारत सरकार को उसके कार्यों में समर्थन देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. ये फंड उस बड़े पैकेज का हिस्सा है, जो एशियन डेवलपमेंट बैंक भारत सरकार के कोआर्डिनेशन में देगी. हम भारत के कोरोना वायरस रेस्पॉन्स प्रोग्राम को पूरा सपोर्ट करते हैं. एडीबी यह पैकेज सरकार और अन्य विकास भागीदारों के साथ नजदीकी समन्वय के साथ उपलब्ध करायेगा.

एडीबी ने कहा कि उसका कोविड-19 एक्टिव रेस्पोंस और एक्सपेंडीचर सपोर्ट (केयर्स) प्रोग्राम 800 मिलियन से अधिक लोगों को सीधे तौर पर स्वास्थ्य सुविधाएं, देखभाल व सोशल प्रोटेक्शन देने में मदद करेगा. इनमें गरीबी रेखा से नीचे के लोग, किसान, स्वास्थ्यकर्मी, महिलाएं, सीनियर सिटीजंस, दिव्यांग, कम कमाने वाले और निर्माण कार्य करने वाले मजदूर शामिल हैं. केयर्स प्रोग्राम को एडीबी की काउंटरसाइक्लिकल सपोर्ट फैसिलिटी के तहत कोविड-19 महामारी प्रतिक्रिया विकल्प (सीपीआरओ) के माध्यम से वित्त पोषित किया गया है.

एडीबी ने कहा कि भारत ने कोविड-19 को रोकने के लिए जल्द ही सोशल डिस्टेंसिंग, कम्युनिटी क्वॉरंटीन, टेस्टिंग और ट्रैकिंग जैसे ही कदम उठाए. लोन एग्रीमेंट के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे सभी तरह के हेल्थ वर्कर्स के लिए बीमा कवर भी शामिल है. पैकेज का करीब 65% महिलाओं समेत गरीब लोगों के लिए सीधी सामाजिक मदद के तौर पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अल्कोर होटल स्कैंडल मामले में पुलिस ने 4 को भेजा जेल

Next Post

CRPF जवान की हुई कोरोना से मौत

Next Post
CRPF जवान की हुई कोरोना से मौत

CRPF जवान की हुई कोरोना से मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d