रांचीः राज्य सरकार ने 10 आईएफएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. सीसीएफ राजपत्रित के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार को सीसीएफ परियोजना निदेशक, सीसीएफ अराजपत्रित के पद पर पदस्थापित एनएसआर कुमार को वन संरक्षक वनरोपण शोध रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
डी वेंकटेश्वरलू को वन संरक्षक कार्य नियोजना बोकारो, राजीव रंजन को राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, मिथिलेश कुमार सिंह को सीएफ गुमला, कुमार आशुतोष को सीएफ जमशेदपुर, जनार्दन प्रसाद केशरी को सीएफ देवघर, अजीत कुमार सिंह को कार्यनियोजना हजारीबाग और विजय शंकर दूबे को उप वन संरक्षक योजना जनजातीय क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया.


