रांची : गृह विभाग ने छह आईपीएस पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक(अभियान) मुरारी लाल मीणा को अगले आदेश तक के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) का भी प्रभार सौंपा गया है। वहीं , होमकर आमोल वेणुकान्त को अगले आदेश तक के लिए संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हज़ारीबाग़ का भी प्रभार देखेंगे। वे वर्तमान में हज़ारीबाग़ के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित हैं। जिनके अलावा जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष कुमार जाट को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जमशेदपुर का भी प्रभार सौंपा गया है। जबकि, पुलिस महानिरीक्षक रेल सुमन गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन बनाया गया है। वहीं, सम्प्रति पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे नौशाद आलम अंसारी को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची बनाया गया है।

