BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपर मुख्य सचिव ने SRN हाॅस्पिटल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
अपर मुख्य सचिव ने SRN हाॅस्पिटल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: अपर मुख्य सचिव डाॅ0 रजनीश दुबे ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के नई बनी इमारत में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने वहां पर बनाये गये हेल्प डेस्क, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड आदि व्यवस्थाओं के बारे में प्राचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह से जानकारी ली. प्राचार्य से पूछा कि परिसर में लगी फायर मशींग क्रियाशील अवस्था में है या नहीं साथ ही साथ एसटीपी का काम अपूर्ण होने पर इस कार्य को 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिये. अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगी लिफ्ट के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी लिफ्ट क्रियाशील नहीं है, उन्हें 15 सितम्बर के पूर्व क्रियाशील कर दिया जाये.

उन्होंने प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि नई इमारत में आने के लिए मेन गेट से ही साइनेज लगवायें जाये, जिससे कि मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े. साथ ही कोविड रोगियों के लिए बनाये गए डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों के लिए आवश्यक सामानों की व्यवस्था करने के साथ ही वहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे कि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही वहां पर मरीजों के खान-पान की बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिये. इसके उपरांत मेडिकल कालेज पहुंचकर वहां पर बनाये जा रहे कोबास लैब का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा, जिससे कोरोना की टेस्टिंग की क्षमता को और बढ़ाया जा सके. उन्होंने मेडिकल कालेज के सैमिनार हाॅल में मौजूद चिकित्सकों से बात की.

उन्होंने कहा कि आइसीयू बेड़ की संख्या को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है, इस पर तीव्र गति से कार्य किया जाये, क्योंकि जनपद में बाहर से भी मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते है. उन्होंने कहा कि हमें मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अपने स्तर से सभी प्रयास करना है. साथ ही प्रधानाचार्य को प्लाज्मा थेरेपी को जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिये एवं प्लाज्मा डोनेट करने वालों की लिस्ट जल्द से जल्द बनवायें साथ ही कोरोना से ठीक हो चुके लोगो से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने वहां पर मौजूद सभी चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा.

इस अवसर पर मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, मेडिकल कालेज के प्राचार्य-डाॅ0 एस0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रंगदारी मांगने के आरोप में 7 गिरफ्तार

Next Post

नाले में बहे युवक की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही

Next Post
नाले में बहे युवक की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही

नाले में बहे युवक की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d