BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खाद्यापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया दाल-भात केन्द्र का औचक निरीक्षण

नामकोम स्थित एफसीआई गोदाम भी गए

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in Uncategorized
खाद्यापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया दाल-भात केन्द्र का औचक निरीक्षण

नामकोम स्थित एफसीआई गोदाम भी गए

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने आज राँची जिला में संचालित दाल-भात केन्द्र का औचक निरीक्षण किया.
अपर मुख्य सचिव सबसे पहले बरियातु थाना में संचालित थाना स्तर पर दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण किया. केन्द्र में कई लोग थे जो भोजन कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन 200 व्यक्तियों को भोजन कराने हेतु आवंटन प्राप्त होता है किन्तु रिम्स अस्पातल होने के कारण प्रतिदिन 400-500 लागों को भोजन कराया जाता है।.
इसके पश्चात् रूईन हाउस, मोरहाबादी में संचालित विशेष दाल-भात केन्द्र (CM Mega Kitchen) 10 केन्द्र के समतुल्य हैं, जिसको रूइन हाउस के संचालक के सहयोग से प्रतिदिन केन्द्र से लगभग 8000-10000 व्यक्तियों को पिछले दो माह से खाना खिलाया जा रहा है । लॉकडाउन के कारण तैयार भोजन की पैकेटिंग कर Hunger Helpline Number के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर पूरे राँची जिला में जहां-जहां आवश्यकता होती है, वहां-वहां Hunger Helpline के Volunteers के सहयोग से 25 पिकअप वैन से पका हुआ भोजन उनके ग्राम/टोला मुहल्ला में पहुँचाया जा रहा है. केन्द्र पर भोजन की गुणवता साफ-सफाई एवं पैकेटिंग की व्यवस्था अच्छी पायी गयी.

इसके पश्चात् अंजुमन इस्लामियाँ, हिन्दपीड़ी में स्थित अंजुमन प्लाजा परिसर में संचालित 10 केन्द्र के समतुल्य विशिष्ट दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जो पिछले एक माह से संचालित है। केन्द्र से कोनटेमेंट जोन में व्यक्तियों को तैयार भोजन भेजा जाता है.

उसके उपरांत नामकोम प्रखण्ड स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण किया गया। केन्द्र पर सोयाबीन बड़ी युक्त खिचड़ी तैयार किया गया था एवं साफ-सफाई की व्यवस्था भी अच्छी पायी गयी। केन्द्र के संचालिका महिला स्वयं सहायता के सदस्य द्वारा भोजन तैयार करने के लिए जलावन हेतु लकड़ी नहीं होने की बात की। सचिव द्वारा गैस पर भोजन तैयार करने की सलाह दी गयी एवं गैस की उपलब्धता में कठिनाई होने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने को कहा गया.

राँची जिला अंतर्गत निम्नलिखित दाल-भात केन्द्र संचालित है:-

मुखयमंत्री दाल-भात योजना – 31 संचालित केन्द्र

विशेष दाल-भात योजना-40 संचालित केन्द्र

अतिरिक्त दाल-भात योजना-33 संचालित केन्द्र

विशिष्ट दाल-भात योजना-22 संचालित केन्द्र

कुल 126 संचालित केन्द्र

पिछले दो माह से अबतक कुल 14,61,132 व्यक्तियों को खाना खिलाया जा चुका है.

नामकोम प्रखण्ड स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का भी औचक निरीक्षण अपर मुख्य सचिव के द्वारा किया गया. निरीक्षण में सहायक गोदाम प्रबंधक, नामकोम एवं परिवहन-सह-हथालन अभिकर्ता गोदाम पर उपस्थित थे। माह मई 2020 के आवंटित खाद्यान्न के विरूद्ध अधिकांश जन वितरण प्रणाली दुकानों पर पहुँचा दिया गया था। जाँच में राज्य खाद्य निगम गोदाम, नामकोम की क्षमता छोटा एवं काफी जर्जर स्थिति में पाया गया। सचिव महोदय द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय में भूमि चिन्ह्ति कर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया ताकि शीध्र नया गोदाम तैयार कराया जा सके।निरीक्षण के समय संजय कुमार, निदेशक, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय, झारखण्ड राँची-सह-प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड, मुख्यालय, राँची, अन्नय मित्तल, उप विकास आयुक्त, राँची, मीना, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, राँची, राकेश वर्मा, सहायक जिला आपूर्ति, शम्भु नारायण विद्यार्थी, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, राँची उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंगेर : ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

पिछले 48 घंटे के प्रयास ने मूर्तरूप लिया, श्रमिक भाई मेरा जोहार स्वीकार करें: हेमंत सोरेन

Next Post
पिछले 48 घंटे के प्रयास ने मूर्तरूप लिया, श्रमिक भाई मेरा जोहार स्वीकार करें: हेमंत सोरेन

पिछले 48 घंटे के प्रयास ने मूर्तरूप लिया, श्रमिक भाई मेरा जोहार स्वीकार करें: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d