अरविन्द पटेल,
महराजगंज: अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल द्वारा आज राप्ती नदी पर बने रिगौली- वेल्सर बांध एवं पौहवा नाले पर बने बनदेइया बांध का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पाया कि बांध पर अभी कार्य कराए जाने की और आवश्यकता है, इसको दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण को पत्र प्रेषित किया है. निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी व तहसीलदार फरेंदा भी मौजूद रहे.

