रांची:- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कों देखते हुए हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनल – हटिया के बीच अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.
ट्रेन संख्या 02825 हटिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनल अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दिनांक 14/11/ 2020 से दिनांक 28/11/2020 तक ( कुल 03 ट्रिप )चलेगी, हटिया प्रस्थान 09:40 बजे तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनल आगमन 13:35 बजे होगा.
यह स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 02812 हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के समय सारणी एवं ठहराव के अनुसार चलेगी.
ट्रेन संख्या 02826 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – हटिया अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दिनांक 16/11/2020 से दिनांक 30/11/2020 तक ( कुल 03 ट्रिप) चलेगी | लोकमान्य तिलक टर्मिनल प्रस्थान 00:15 बजे तथा हटिया आगमन 04:00 बजे होगा.
यह स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 02811 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – हटिया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के समय सारणी एवं ठहराव के अनुसार चलेगी.
इन ट्रेनों में जनरेटर कार के 02 कोच,सामान्य श्रेणी के 04 कोच द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच, एवं वातानुकूलित 2-टियर का 02 कोच कुल 21 कोच होंगे.

