BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोरखपुर के पत्रकारों से जूम एप के जरिए रूबरू हुए एडीजी

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
गोरखपुर के पत्रकारों से जूम एप के जरिए रूबरू हुए एडीजी
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह ब्यूरो चीफ

पत्रकारों से अपने इलाके के पुलिसकर्मियों के गलत हरकतों व माफियाओं के बारे में मांगी सूचना

गोरखपुर:- कच्ची शराब बनवाने के आरोप में नामजद भट्ठा मालिकों पर पुलिस कार्रवाई करे. साथ ही नेपाल से तस्करी होकर भारत आने वाली शराब पर भी लगाम लगाई जाए व तस्करों पर कार्रवाई हो. इस बात का आश्वासन बुधवार को एडीजी जोन ने पत्रकारों के साथ जूम एप के जरिए बुधवार के बातचीत में कही दरअसल, एडीजी होली के बाद जोन की जनता की शिकायतों को सप्ताह में एक दिन जूम एप पर सुनेंगे. इससे पहले बुधवार को उन्होंने नई पहल की. जूम एप के जरिए गोरखपुर के पत्रकारों से जुड़े. पत्रकारों से उनके क्षेत्र में होने वाले अपराध सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर राय व जानकारी ली. ‘तूफान पत्रिका’ व ‘तूफान लाइव डाट काम’ के रिपोर्टर ‘विष्णु कुमार त्रिपाठी’ ने एडीजी को बताया कि कई थानाक्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई के बाद भी कच्ची शराब पर पाबंदी नहीं लग पा रही. गगहा सहित कई थानों की पुलिस ईंट भटठों पर बन रही कच्ची शराब की बरामदगी की, धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया. पुलिस के फर्द व प्रेसनोट में पकड़े गए लोगों ने स्वीकार किया कि भट्ठा मालिक के सहमति व संलिप्तता से शराब बन रही थी. बाद में पुलिस खामोश हो गई. कुछ भट्ठा मालिकों पर केस दर्ज किया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की. इन सभी सवालों पर एडीजी ने एसएसपी व एसपी साउथ से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिया. इसी तरह आईनेक्सट अखबार से ‘अरूण मुन्ना’ ने एक समय में एक नियम चलाने व ठीक से लागू करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था व जाम से निजात दिलाने को कहा. महराजगंज के पत्रकार ने नेपाली शराब की तस्करी का मुद्दा उठाया. भारत समाचार चैनल के विकास सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त गांवों में कई बाहरी लोग घूम रहे हैं अक्सर मारपीट की घटनाएं हो रही है ऐसी व्यवस्था बने जिससे उन्हें चिन्हित किया जा सके. पब्लिक ऐप के पत्रकार रसाद लारी ने अधिकारियों द्वारा गांव के प्राइमरी स्कूलों में रात में चौपाल लगाने की बात कही और माफियाओं व गलत एक्टिविटी की सूचना देने के लिए कोई व्यवस्था बनाने को कहा. इस पर एडीजी ने आश्चासन दिया. साथ ही एडीजी ने कहा कि पत्रकारों का सूचना तंत्र पुलिस से मजबूत है. पत्रकारों की पुलिस महकमें के साथ ही आज जनता में गहरी पैठ होती है जिससे त्वरित सूचनाएं मिलती हैं. हम पत्रकारों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, उन्होंने पत्रकारों से अपने इलाके के ऐसे पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी देने को कहा जो गलत हरकतों में लिप्त हों. इलाके के माफिया व किसी भी गलत एक्टिविटी के बारे में भी गोपनीय ढंग से सूचना देने को कहा. कहा कि आप सभी सूचनाएं पर्सनल तौर पर मुझे दे सकते हैं. अंत में उन्होंने होली व शब ए बरात की शुभकामनाएं दी और कहा कि आगे भी जूम एप के जरिए पत्रकारों से बातचीत की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दलितों शोषितों एवं पिछड़ो के न्याय के लिये सदैव अग्रणी रहते थे स्वर्गीय ओम प्रकाश पासवान

Next Post

जबरन रिटायर किये गये आईपीएस अमिताभ ठाकुर के भाई आईएएस अविनाश कुमार ने कविता लिखी

Next Post
झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में कई परंपराएं टूटी, फिर फंसा था पेंच

जबरन रिटायर किये गये आईपीएस अमिताभ ठाकुर के भाई आईएएस अविनाश कुमार ने कविता लिखी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d