BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एडीजी जोन गोरखपुर की फेसबुक आईडी हुई हैक, मैसेज से हैरान रह गए दोस्‍त

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
एडीजी जोन गोरखपुर की फेसबुक आईडी हुई हैक, मैसेज से हैरान रह गए दोस्‍त

एडीजी जोन गोरखपुर की फेसबुक आईडी हुई हैक, मैसेज से हैरान रह गए दोस्‍त

Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर: साइबर अपराधियों ने बुधवार को गोरखपुर जोन के एडीजी की फेसबुक आईडी हैक कर उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेज कर रुपये की मांग की. संदेह होने पर लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ ही एडीजी जोन कार्यालय को जानकारी दी. पुलिस हरकत में आई और साइबर थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

तारामंडल क्षेत्र के रहने वाले अभिनव प्रताप के फेसबुक पर बुधवार की सुबह एडीजी जोन गोरखपुर का फ्रेंड रिक्वेस्ट पहुंचा. उन्होंने रिक्वेस्ट जैसे ही स्वीकार किया मैसेंजर पर मैसेज आने लगे. हालचाल पूछने के बाद जालसाज ने आवश्यकता बताकर 15 हजार रुपये की मदद मांगने लगा. ऑनलाइन खाते में रकम ट्रांसफर करते हुए शाम तक वापस करने की बात कही. इतना ही नहीं, उसने अपने अकाउंट से पेटीएम के माध्यम से एक रुपये ट्रांसफर भी कर दिया. एडीजी के द्वारा रुपये मांगने पर अभिनव को संदेह हुआ. उन्होंने तत्काल एसपी सिटी को सूचना देने के साथ एडीजी कार्यालय को जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई.

चौकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल भी हो चुके हैं शिकार साइबर अपराधियों का शिकार रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा और क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल सनातन सिंह भी हो चुके हैं. जालसाज उनकी भी फेसबुक आईडी हैक कर रिश्तेदार और परिचितों से रुपये मांगने लगे. परिचितों का फोन जाने के बाद उनको इसकी जानकारी हुई. इन दोनों मामले का भी साइबर टीम जांच कर रही है. दावा शेरपा एडीजी जोन ने बताया कि फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मिली है. साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है. साइबर टीम मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोटर व्हीकल के प्रवेश पर लगेगा बैन: CM केजरीवाल

Next Post

चंद्रशेखर आजाद की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

Next Post
चंद्रशेखर आजाद की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

चंद्रशेखर आजाद की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d