BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अदिति राव हैदरी मना रहीं है अपना 34वां जन्मदिन, जानें कुछ खास

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
अदिति राव हैदरी मना रहीं है अपना 34वां जन्मदिन, जानें कुछ खास
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: अदिति राव हैदरी आज अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी. अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्तूबर 1986 को हैदराबाद के शाही परिवार में हुआ था. अदिति के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें.

अदिति का ताल्लुक राजा-महाराजा के परिवार से है. अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे. इसके अलावा अदिति, मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं. जो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं. अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे.

अदिति की पढ़ाई आंध्र प्रदेश के लेडी श्रीराम कॉलेज से हुई है. एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था कि उनके पैरेंट्स की लव मैरिज हुई थी. लेकिन जब वो दो साल की थीं तो दोनों अलग हो गए. वो अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं. अदिति की मां एक ठुमरी गायिका थीं. तलाक के बाद अदिति के पिता उनकी कस्टडी चाहते थे लेकिन अदिति ने कभी अपनी मां को नहीं छोड़ा. अदिति एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं. उन्होंने छह साल की उम्र से भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था. वो जानी-मानी डांसर लीला सैमसन की शिष्या रह चुकी हैं.

बात करें अदिति के फिल्मी करियर की तो उन्होंने साल 2006 में मलयालम फिल्म ‘प्रजापति’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. अदिति की पहली हिंदी फिल्म ‘दिल्ली 6’ थी. इस फिल्म के बाद अदिति ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया. अदिति अपनी एक्टिंग से दर्शकों को ये साबित कर चुकी हैं कि वो बड़ी स्टार्स को भी टक्कर दे सकती हैं. अदिति की हिट फिल्मों में ‘रॉकस्टार’ ‘मर्डर 3’, ‘फितूर’, और ‘पद्मावत’ शामिल हैं.

अदिति की पर्सनल लाइफ काफी मिस्टीरियस रही है जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे. अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी. उस समय अदिति की उम्र महज 21 साल थी. अदिति जब 17 साल की थीं तब वो सत्यदीप से मिली थीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. साल 2012 में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बोलने से मना कर दिया था. इसके बाद साल 2013 में उन्होंने कहा था कि उन दोनों का तलाक हो चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसा: अनियंत्रित बस 4 वाहनों से टकराई, 13 की मौत

Next Post

संजय राउत ने कहा, कश्मीर में तिरंगा फहराने से रोकने का प्रयास राष्ट्रद्रोह

Next Post
मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली अभिनेत्री के पीछे कौन: शिवसेना

संजय राउत ने कहा, कश्मीर में तिरंगा फहराने से रोकने का प्रयास राष्ट्रद्रोह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d