BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आदित्य नारायण ने खरीदा 5 BHK का लग्जरी अपार्टमेंट, पत्नी के साथ जल्द होंगे शिफ्ट

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
आदित्य नारायण ने खरीदा 5 BHK का लग्जरी अपार्टमेंट, पत्नी के साथ जल्द होंगे शिफ्ट
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: पूरी लाइफ एक साथ बिताने का वादा करने वाले कपल के लिए शादी जिंदगी की नई शुरूआत होती है. कई लोग ये भी कहते है कि शादी के बाद सबकुछ बदल जाता है, जबकि रिएलटी ये है कि अगर आपने किसी सही पर्सन को अपने लिए चुना है तो आप शादी के बाद और ज्यादा रिस्पॉंसिबल और अच्छे इंसान बनते हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण ने भी मैरिज क्लब को ज्वाइन किया है. उन्होंने 1 दिसंबर को अपनी लव लाइफ श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की है.

10 सालों से रिलेशनशिप में थे आदित्य

अक्टूबर महीने में आदित्य ने शादी की अनाउंसमेंट कर अपने फैंस को चौंका दिया था. आदित्य पिछले 10 सालों से श्वेता के साथ रिलेशनशिप में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने श्वेता के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बाते बताई थी. आदित्य ने बताया था कि हर रिलेशनशिप की तरह उनका रिश्ता भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात फिल्म शापित के सेट पर हुई थी जहां उन्हें एक दूसरे को देखते ही प्यार हो गया था.

आदित्य ने खरीदा है 5 बीएचके फ्लैट

वहीं अब ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद आदित्य और श्वेता अपने नए घर में मूव करने की प्लानिंग कर रहे हैं.दरअसल इस एक्टर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरूआत करने के लिए एक नया घर लिया है. रिपोर्ट्स की माने तो आदित्य ने मुंबई के अंधेरी में 5BHK का घर लिया है. लग्जरी अपार्टमेंट के लिए आदित्य ने 4 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं .उनका घर उनके पैरेंट्स के घर के बेहद नजदीक है. आदित्य ने नया घर लेने की खुशी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि, “मैने अंधेरी में एक 5 कमरों का नया घर लिया है जो कि मेरे पैरेंट्स की बिल्डिंग से 3 बिल्डिंग्स दूर है और हम 3-4 महीनों में वहा शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं. मैने इस घर को लेने के लिए सालों से सेविंग्स की थी जिसके बाद मैं इसे ले पाया.”

फिल्मों में नहीं चला करियर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य नारायण का फिल्मों में करियर ज्यादा नहीं चला. इसके बाद उन्होंने टीवी का रूख किया. टीवी पर आदित्य ने कई रिएलटी शोज किए हैं. उन्हें कई सिंगिंग शोज में होस्ट के तौर पर देखा गया है. फिलहाल आदित्य सोनी टीवी के सिंगिंग शो इंडियन आइडल को होस्ट कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

48 घंटों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद

Next Post

भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल

Next Post
मजदूरों पर हमला, एजेंसी ने थाने में दी सूचना

भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d