BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आदित्य नारायण ने कहा- पता नहीं था कि आखिरी बार सुशांत के लिए गाना गा रहा हूं

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
आदित्य नारायण ने कहा- पता नहीं था कि आखिरी बार सुशांत के लिए गाना गा रहा हूं
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई. आदित्य नारायण ने सात साल के बाद बॉलीवुड के पाश्र्व गायक के रूप में वापसी की है. उन्होंने दिल बेचारा के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है. उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आखिरी बार वह सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में गाना गाएंगे.

एआर रहमान द्वारा कंपोज्ड गाना ‘मेरा नाम किजी’ गाने वाले आदित्य ने याद करते हुए कहा, “एक दिन मुझे एआर रहमान के स्टूडियो से कॉल आया और उन्होंने मुझे रिकॉडिर्ंग के लिए बुलाया. रहमान सर स्टूडियो में थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरे द्वारा गाना रिकॉर्ड करने का फैसला लिया था.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था और गीत का आनंद भी लेना था. बाद में मुझे सूचित किया गया कि यह गाना ‘दिल बेचारा’ के लिए था, जो कि ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ का अडॉप्शन है और मेरी पसंदीदा फिल्म भी और इसमें सुशांत प्रमुख भूमिका में थे. मैं बेहद रोमांचित था. यह पहली बार है जब मैं सुशांत के लिए गा रहा हूं और जाहिर है, उस समय मुझे नहीं पता था कि यह आखिरी बार होगा.”

आदित्य ने आगे कहा, “जब मैं छोटा था, मैंने एआर रहमान के लिए गाया था और मुझे नहीं पता था कि उनके लिए गाना कितनी बड़ी बात थी. बड़े होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली रहा हूं और हमेशा सोचता रहता हूं कि मुझे एक फीचर फिल्म में उनके लिए फिर से गाने का अवसर मिलेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “‘मेरा नाम किजी’ करीब सात सालों के अंतराल के बाद मेरा बॉलीवुड गायन प्रोजेक्ट था. आदित्य ने कहा, “एक कलाकार के रूप में, मैंने हमेशा सुशांत को पसंद किया. जितनी बार उनसे मिला हूं, उनके चेहरे पर एक आकर्षक मुस्कान देखा है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

दुनिया का खूबसूरत धोखा है फिल्म इंडस्ट्री: जैकलीन फर्नांडीज

Next Post
दुनिया का खूबसूरत धोखा है फिल्म इंडस्ट्री: जैकलीन फर्नांडीज

दुनिया का खूबसूरत धोखा है फिल्म इंडस्ट्री: जैकलीन फर्नांडीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d