BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहली बार सरकार गठन के बाद आदित्य ठाकरे ने की राहुल गांधी से मुलाकात

by bnnbharat.com
January 15, 2020
in समाचार
पहली बार सरकार गठन के बाद आदित्य ठाकरे ने की राहुल गांधी से मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  बुधवार को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे. आदित्य ने कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका है जब आदित्य ने राहुल से मुलाकात की. ऐसे में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

बता दें कि इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के नेतृत्व में बनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को न्योता दिया था.

बुधवार को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे. यहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. यह मुलाकात औपचारिक थी. माना जा रहा है कि राहुल ने आदित्य को मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और दोनों ने राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवसेना की ओर से गांधी को आमंत्रित किया गया था. बहरहाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे.  शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

इससे पहले कांग्रेस और शिवसेना के बीच सावरकर के मुद्दे को लेकर तल्ख टिप्पणियों का दौर देखने को मिला था. राहुल ने तो यहां तक कह दिया था कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है, इसलिए वह माफी नहीं मांगेंगे. वहीं, शिवसेना ने कहा था कि कांग्रेस नेता को अभी सावरकर को समझना पड़ेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए अर्थव्यवस्था चौपट कर रही है: मायावती

Next Post

2 बाइकों की आपस में भिड़ंत, 1 की मौत

Next Post
2 बाइकों की आपस में भिड़ंत, 1 की मौत

2 बाइकों की आपस में भिड़ंत, 1 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d