गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात कोई मैथा तहसील के शीघ्र ही नवीन भवन में स्थानांतरित होने की उम्मीद बंधी है. एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने सोमवार को मैथा तहसील के नवीन भवन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया.
पांच वर्षों से मैथा तहसील एक निजी भवन में संचालित हो रही है. दो वर्षों से तहसील परिसर बना खड़ा हुआ है. पिछले वर्ष जनवरी में नवीन भवन में स्थानांतरित होने की तैयारियां थी. 26 जनवरी को भवन को ध्वजारोहण के लिए भवन तैयार किया गया था.
हालांकि नए भवन का किसी माननीय से उद्घाटन न होने की बात पर तहसील के स्थानांतरण रुक गया था. सोमवार को जिले के एडीएम प्रशासन ने सोमवार को तहसील परिसर, अधिकारियों के आवासों का निरीक्षण किया. इस मौके पर एसडीएम रामशिरोमणि, तहसीलदार रमाशंकर भी मौजूद रहे.

