BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली को लेकर प्रशासन ने तैयार, 10 जोन में होगी सुरक्षा व्यवस्था

by bnnbharat.com
March 8, 2020
in Uncategorized
होली को लेकर प्रशासन ने तैयार, 10 जोन में होगी सुरक्षा व्यवस्था

होली को लेकर प्रशासन ने तैयार, 10 जोन में होगी सुरक्षा व्यवस्था

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. 9 और 10 मार्च को शहर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त होगी. राजधानी को 10 जोन में बांटकर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
राजधानी को 10 जोन में बांटकर कुल 10 जोनल मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं, वहीं रांची के दोनों अनुमंडलों व अंचलों में कुल 169 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. राजधानी के हर थाना क्षेत्र में एक गश्ती दल का गठन कर इसमें एक दंडाधिकारी व संबंधित थाना के एक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

रांची को जिन 10 जोनों में बांटा गया है, इनमें लोअर बाजार, हिन्दपीढ़ी, गोंदा, डोरंडा, नामकुम, रातू, बेड़ो, खलारी, सिल्ली व बुंडू शामिल है. जोन के संपूर्ण प्रभार में एडीएम (विधि-व्यवस्था), एसडीओ को रखा गया है. रांची शहरी क्षेत्र के 67 स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. उसी प्रकार सदर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न 68 स्थानों व बुंडू अनुमंडल अंतर्गत 10 स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां स्टैटिक दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

अफवाहों व हुड़दंग करने वालों पर रहेगी विशेष नजर

सभी थाना प्रभारियों व प्रखंडों के पदाधिकारियों को अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित करें उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें. किसी के साथ जबरन होली न खेली जाए तथा हुड़दंग करने वालों, नशा कर गाड़ी चलाने वालों व किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है.

होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

होली के दिन जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. अवैध तरीके से शराब बेचने वालों पर भी सख्ती का आदेश दिया गया है. इसको लेकर लगातार छापमारी करने का भी अदेश दिया गया है.

नौ मार्च से काम करेगा नियंत्रण कक्ष

होली के लिए बनाये गये विशेष नियंत्रण कक्ष नौ मार्च से ही काम करने लगेगा, जो होली के समाप्ति तक काम करेगा. नौ मार्च को होलिका दहन किया जाएगा इस दिन भी विशेष निगरानी रखी जाएगी. इसके संचालन के लिए तीनों पालियों में अलग-अलग दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही कंट्रोल रुम में अग्निशमन, यातायात व चिकित्सा व्यवस्था की पूरी सुविधा रखी जाएगी जिससे किसी भी विषम परिस्थिति अविलंब वहां मदद पहुंचायी जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुंदा होली मिलन समारोह में शिरकत हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता

Next Post

राजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को और सभी अधिवक्ताओ को होली की शुभकामनाएं दी

Next Post
राजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को और सभी अधिवक्ताओ को होली की शुभकामनाएं दी

राजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को और सभी अधिवक्ताओ को होली की शुभकामनाएं दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d