अमर गोस्वामी
लोहरदगा: लोहरदगा जिला के सेन्हा मे आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सेन्हा थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा थाना के समीप चेक पोस्ट बनवाया गया है. वहीं बीडीओ सचिदानन्द महतो की उपस्थिति में वाहनों की जांच की जा रही है.
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. प्रशासन की ओर से जिले के प्रवेश मार्गों पर जगह जगह में चेक पोस्ट बना कर वाहनों व शराब लाने ले जाने पर प्रशासन की निगाहें तेज हो गयी है. हर चेकनाका पर सुरक्षा का कड़ा पहरा कर दिया गया है ताकि किसी भी वाहन से कैश, शराब या नारकोटिक्स पदार्थ पार न हो सके. चेकनाकों पर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों की जांच करेगी. इसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है.
मौके पर उपस्थित बीडीओ ने कहा कि सभी चेकनाकों पर तैनात पदाधिकारी को किसी तरह की जानकारी उपलब्ध होती है तो कंट्रोल रूम और वरीय अधिकारियों को तुरन्त सूचित करेंगे.
मौके पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान व पुलिस जवान मौजूद थे.

