BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जाला विस्थापितों को पुनर्वासित करने पहुंचे प्रशासन व टीटीपीएस प्रबंधन, लौटना पड़ा बैरंग

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
जाला विस्थापितों को पुनर्वासित करने पहुंचे प्रशासन व टीटीपीएस प्रबंधन, लौटना पड़ा बैरंग

Administration and TTPS management arrived to rehabilitate the Jala Migrants, had to return

Share on FacebookShare on Twitter

गोमिया: जाला विस्थापितों को पुनर्वासित करने के लिए चयनित स्थल में बंद समतलीकरण कार्य को चालू कराने के लिए प्रशासन और टीटीपीएस प्रबंधन बुधवार को ललपनिया पंचायत के मुंडा टोली पहुंचे. जहां प्रशासन और प्रबंधन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा और बिना समतलीकरण कार्य शुरू कराये बैरंग लौटना पड़ा. बताते चलें कि जाला विस्थापित को पुनर्वासित करने के लिए टीटीपीएस द्वारा अधिग्रहित ललपनिया पंचायत के तिलैया मुंडा टोली में स्थल चयन किया गया.

बीते 8 अगस्त को पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद तथा प्रशासन और प्रबंधन तथा जाला विस्थापितों की उपस्थिति में जमीन समतलीकरण का काम शुरू हुआ था. लेकिन मुंडा टोली के ग्रामीणों ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया कि यहां के ग्रामीणों को जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा नहीं मिला है. जब इसकी जानकारी प्रबंधन और प्रशासन को हुई तो गोमिया सीओ ओमप्रकाश मंडल, पुलिस निरीक्षक राधेश्याम दास, अंचल सीआई सुरेश वर्णवाल, तथा प्रबंधन की ओर से सिविल विभाग के एचओडी सुभाष प्रसाद, अशोक प्रसाद तथा आशीष चौधरी व जाला विस्थापित समिति के लोग मुंडाटोली पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर काम शुरू कराना चाहा. लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. बात बिगड़ती देख सीओ मंडल ने टीटीपीएस प्रबंधन और ग्रामीण के साथ देर शाम गोमिया अंचल कार्यालय में बैठक की, जिसमें दो-तीन दिन बाद जमीन की मापी कराने पर सहमति बनी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिलीपींस और जापान की राजकीय यात्रा के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए रवाना

Next Post

राजीव धवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे डॉ. राम विलास वेदांती

Next Post
राजीव धवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे डॉ. राम विलास वेदांती

राजीव धवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे डॉ. राम विलास वेदांती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d