मोहना : कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते भारत में एवं सभी प्रदेशों में तरह-तरह की रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
मोहना में भी कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जागरूक रैली निकाली गई. जो कि पंचायत से होकर मोहना सदर बाजार ताजिया पाठ मेन रोड होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची. रैली में नायब तहसीलदार आर आई नरेश कुशवाह सरपंच संजय माझी सेक्रेटरी नाथूराम बघेल उप सरपंच फिरोज खान आशा कार्यकर्ता एवं सभी ने मिलकर इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया साथ ही लोगों को कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क लगाने की और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत भी दी गई वही शासन ने साफ निर्देश जारी कर दिए हैं। कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास के दिखाई देता है ।तो उस पर ₹200 का चालान और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।इस रैली में जब हमारे ब्यूरो ने नायाब तहसीलदार से बात की तो बताया कि शासन शक्ति से लोगों को नियमों का पालन कराएगा ।अगर जो लोग नियम का पालन नहीं करते हैं। तो ₹200 का जुर्मान लगेगा।

