-
सड़क पर नजर आए थानाअध्यक्ष भोला कुमार सिंह व बीडीओ युनूस सलीम
सुरसंड (सीतामढ़ी): जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा द्वारा जिले में लॉकडाउन फिर से घोषणा किए जाने के बाद शक्ति से लॉकडाउन को लागू कराने के लिए बुधवार को थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह व बीडीओ यूनुस सलीम के साथ सिपाही ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से मिलकर सुरसंड बाजार में सघन जांच अभियान चलाया.
यह अभियान सुरसंड शंकर चौक से लेकर मेन मार्केट मीठा बाजार, मिठाई मोहल्ला, कपड़ा मंडी होते हुए अंबेडकर टावर चौक से तक चलाया गया.
इस दौरान बिना कार्य के मटरगश्ती कर रहे लोगों से सख्ती से पेश आए और उन्हें घर पर रहने की हिदायत दी गई. साथ ही बिना मास्क के बेवजह घूमने वाले लोगों को डांट फटकार लगाते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह नजर आए.
मास्क पहन कर घर से निकलने का निर्देश दिए अनावश्यक घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.
इस दौरान लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश दिया गया . वहीं अनावश्यक दुकानों खोलने वाले दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए.
वहीं मौके पर बीडीओ युनूस सलीम ने कई दुकानों को बंद कराया. प्रशासन कोरोना को लेकर लोगों को लगातार जागरूक करते हुए नजर आ रहे हैं परंतु चोरी-छिपे लोग बगैर अपनी परवाह किए निकल रहे. उन्हें पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा. लेकिन सुरसंड सीओ का अभी तक कोई अता पता नहीं.
जनता दल यू के जिला युवा महासचिव किशन कुमार मंडल ने अपने क्षेत्रों में कोरोना को लेकर मास्क के वितरण व जागरूक करते हुए नजर आए.

