उत्तर प्रदेश (सहारनपुर): अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नौ दिनों से हड़ताल कर रहे लेखपालों पर प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. सहारनपुर मंडल में दो दर्जन लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर में 10, मुजफ्फरनगर में 8 और शामली में 6 लेखपाल निलंबित किए गए हैं और करीब 600 लेखपालों को निलंबित किए जाने का नोटिस दिया गया है.
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हड़ताली तीन दिन के अंदर काम पर नहीं लौटे तो सर्विस बुक में सर्विस ब्रेक की एंटी करती जाएगी.
शासन लेखपाल के प्रांतीय अध्यक्ष राममूरत यादव, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा, शामली जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह और महासचिव लोकेश ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है.
पूरे मंडल में लेखपाल धरना और प्रदर्शन पर उतारू हैं. प्रशासन इस आंदोलन को लेकर बेहद सख्त है.

