सरायकेला/ खरसावां: सरायकेला/ खरसावां जिला प्रशासन ने मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने को लेकर जारी लॉक डाउन के बीच जिले के गरीबों को लगातार राहत दने में जुटी है. वहीं अब प्रशासन गरीबों को सूखा अनाज भी उपलब्ध कराएगी. जिसमें दो किलो चूड़ा, आधा किलो गुड़ और आधा किलो चना उपलब्ध कराया जाएगा.
Also Read This: COVID-19: संक्रमितों की संख्या 5089, 148 लोगों की मौत
सभी प्रखंडों के गरीबों को यह सूखा अनाज उपलब्ध कराया जाएगा. इन अनाजों से भरे जागरुकता रथ को मंगलवार को जिले के उपायुक्त ए दोड्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी दो हजार पैकेट बनाए गए हैं, जिनका गरीबों के बीच वितरण किया जाएगा. वहीं उन्होंने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन्हें भी सूखा अनाज की जरुरत होगी वे जिला के कंट्रोल रुम में फोन कर राहत पा सकते है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह कोशिश है कि जिले में कोई व्यक्ति भूखा न रहे.

