BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

प्रशासन द्वारा किया जा रहा दाल भात केंद्रों का संचालन, रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान

by bnnbharat.com
April 4, 2020
in समाचार
प्रशासन द्वारा किया जा रहा दाल भात केंद्रों का संचालन, रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान

प्रशासन द्वारा किया जा रहा दाल भात केंद्रों का संचालन, रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान रांची जिले में जरूरतमंद लोगों के खाने से संबंधित कोई समस्या ना हो, इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा दाल भात केंद्रों का संचालन किया जा रहा है. विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का संचालन किया जा रहा है.

साथ ही कोरोना वायरस के व्यापक प्रभाव को देखते हुए इसमें शामिल दीदियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थान की उचित साफ-सफाई और उनके व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है. केंद्र में आने वाले लोगों को 3 फीट की निश्चित दूरी बनाए रख कर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इससे जरूरतमंद व्यक्ति भोजन प्राप्त कर रहे हैं. जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या उन्हें लॉकडाउन होने की वजह से भोजन की दिक्कत हो रही है.

जिला प्रशासन के द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों के लिए खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही है. टेक होम राशन के तहत सखी मंडल की दीदियां घरों तक भोजन सामग्री भी पहुंचा रही हैं.

ग्रामीणों, असहाय लोगों और राहगीरों को भोजन कराया जा रहा है ताकि किसी भी परिस्थिति में लॉकडाउन में भूखे रहने की नौबत न आए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीबों असहाय के लिए वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री किचन

Next Post

समाजसेवी राकेश गुप्ता ने हजारीबाग की जनता से की अपील, पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट दीये जरूर जलाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d